संघर्ष, अंधेरा और स्वयं को दोबारा खोजने की यात्रा
एक वास्तविक जीवन अनुभव — दर्द, संघर्ष, मानसिक लड़ाई और आत्म-खोज की कहानी।
जहाँ तक मेरी यादें पीछे जाती हैं, मैंने खुद को हमेशा एक अनजाने और गहरे अंधेरे में घिरा पाया। बचपन से ही मैं एक ऐसी मानसिक और शारीरिक स्थिति में था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता था। मुझे बस इतना पता था कि कुछ बहुत गलत है, लेकिन उस 'गलत' का कोई नाम होगा, यह मुझे नहीं पता था।
मेरे जीवन का वह ऐतिहासिक मोड़ तब आया जब मैं 16 साल का था। उस साल, मेरी जिंदगी में मात्र 1 मिनट के लिए एक ऐसा अनुभव हुआ जिसने सब कुछ बदल दिया।
उस एक मिनट के लिए मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं बिल्कुल स्वस्थ हूँ—मेरा मन शांत था और शरीर हल्का। उस छोटे से पल ने मेरी पिछले कई सालों की धुंधली और दर्दनाक यादों के ऊपर से पर्दा हटा दिया।
उस दिन मुझे पहली बार यह अहसास हुआ कि मैं बचपन से ही किसी सामान्य स्थिति में नहीं, बल्कि डिप्रेशन (अवसाद) और 5-6 गंभीर क्रोनिक बीमारियों की गिरफ्त में था। मुझे समझ आया कि मेरा दिमाग 'अनफोकस्ड' और 'फ्रस्ट्रेटेड' है। वह एक मिनट का स्वास्थ्य मेरे लिए एक वरदान साबित हुआ, क्योंकि उसी ने मुझे यह पहचानने की शक्ति दी कि मुझे किस दुश्मन से लड़ना है। वह मेरी अपनी स्थिति से पहली वास्तविक पहचान थी।
9वीं कक्षा — जब बचपन खत्म हो गया
"9वीं कक्षा—वह उम्र जब बच्चे बेफिक्र होकर खेलते हैं और भविष्य के सपने बुनते हैं, मेरे जीवन में वह समय था जब मैंने अपनी नियति का सारा बोझ अपने नन्हे कंधों पर उठाना शुरू कर दिया था। परिस्थितियों ने मुझे इतनी जल्दी बड़ा कर दिया कि स्कूल की फीस से लेकर जीवन की हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए मुझे खुद ही रास्ता बनाना पड़ा।
मेरे पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं था, इसलिए मजदूरी ही मेरा एकमात्र सहारा बनी। स्कूल के कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, कॉपियाँ, पेंसिल और यहाँ तक कि स्कूल आने-जाने का किराया भी मैं खुद ही कमाता था।
लेकिन चुनौती सिर्फ आर्थिक नहीं थी; असली संघर्ष तो अपने ही शरीर से था। बचपन से ही कुपोषण (Malnutrition) और 5-6 क्रोनिक बीमारियों ने मुझे इस कदर घेर रखा था कि शरीर अक्सर जवाब दे देता था।
बीमार होने के बावजूद, डॉक्टर की फीस, दवाइयों का खर्च और हॉस्पिटल आने-जाने का प्रबंध भी मुझे स्वयं ही करना पड़ता था। कई बार ऐसी स्थिति होती थी कि मैं एक दिन हॉस्पिटल जाता और अगले दिन वापस आता; उन रातों में अकेले अस्पताल में रहना, वहां के खाने-पीने और रहने का खर्च भी यह छोटा सा बच्चा ही वहन कर रहा था। उस कठिन दौर में मेरे पास न कोई सहारा था, न कोई मार्गदर्शक। मेरे संघर्ष के उन एकांत पलों में सिर्फ मैं था, मेरी अटूट मेहनत थी और मेरे भगवान का साथ था।
भीतर का युद्ध
"संघर्ष केवल बाहर की दुनिया से नहीं था, बल्कि मेरे भीतर भी एक युद्ध चल रहा था। बचपन से ही गंभीर डिप्रेशन, frustrated और अनफोकस्ड दिमाग, 5-6 क्रोनिक बीमारियों और कुपोषण की मार झेलते-झेलते एक वक्त ऐसा आया जब मेरी Energy Level लगभग शून्य हो गया।
शरीर में इतनी भी जान नहीं बचती थी कि मैं सामान्य रूप से कामकाज कर सकूँ। नतीजा यह हुआ कि मैं अपने खाली समय का अधिकांश हिस्सा बस सोया रहकर बिताता था। वह नींद चैन की नहीं, बल्कि एक भारी थकान और मानसिक बोझ से बचने की कोशिश थी।
उस दौर में मेरी मानसिक स्थिति और भी भयावह हो गई थी। मैं अक्सर खुद को एक ऐसी स्थिति में पाता था जहाँ मुझे 'पागलों जैसा' महसूस होता था क्योंकि मैं हर तरह से बिल्कुल अकेला था और अपनी हर स्थिति का सामना खुद अकेला ही कर रहा था।
मेरा दिमाग पूरी तरह से मेरे नियंत्रण से बाहर हो चुका था। विचारों का ऐसा शोर और उलझन थी जिसे मैं चाहकर भी शांत नहीं कर पाता था। वह अहसास बहुत डरावना था—एक तरफ बीमारियों से टूटा हुआ शरीर और दूसरी तरफ एक अनियंत्रित दिमाग और डिप्रेशन।
इस खराब तबीयत और टूटी हुई स्थिति के साथ मैंने अपनी जिंदगी के 27 साल से भी ज्यादा का लंबा समय गुजारा है।
तबीयत इतनी खराब रहती थी कि मैंने न जाने कितनी बार यह महसूस किया कि शायद यह मेरी जिंदगी का अंतिम क्षण है। दुखद यह था कि न तो किसी ने मेरी वह हालत देखी और न ही उसे समझने की कोशिश की। किसी ने भी मेरी स्थिति पर ध्यान नहीं दिया, न कोई ऐसा था जिससे मैं अपनी हालत बताता और न ही कोई सुनने या साथ देने वाला था। मैं पूरी तरह से अपने ही हाल के साथ बिल्कुल अकेला था। मैं खुद को अपने ही भीतर कैद और पूरी तरह असहाय महसूस करता था, जहाँ हर बीतता दिन मुझे और गहरे अंधेरे की ओर धकेल रहा था।
भटकाव से अनुशासन तक
"मेरे जीवन की परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि मुझ पर किसी का अंकुश नहीं था; मैं एक ऐसा बच्चा था जिसे पूरी तरह स्वतंत्र छोड़ दिया गया था। एक ऐसी उम्र में जहाँ मार्गदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, मैं बिल्कुल अकेला था और मेरे सामने भटकने के अनगिनत रास्ते खुले थे।
उस दौर में, मैं भी उन सभी चीजों में इन्वॉल्व (शामिल) हुआ जिनका जिक्र युवावस्था के संदर्भ में किया जाता है। आकर्षण, सेक्स, हस्तमैथुन और 'आशिकी'—मैं भी इन रास्तों पर चला और इन अनुभवों से गुजरा।
लेकिन, मैं जल्द ही उन चीजों के जाल से बाहर भी निकल आया। मेरा इन चीजों से बाहर निकलना कोई संयोग नहीं था, बल्कि मेरा एक सचेत फैसला था।
मेरे भीतर एक बहुत बड़ी तड़प थी—कुछ बनने की, कुछ सार्थक करने की और सही राह पर चलने की। मुझे पता था कि अगर मैं इन क्षणिक सुखों में फंसा रहा, तो मैं उस बड़ी लड़ाई को कभी नहीं जीत पाऊँगा जो मुझे अपनी बीमारियों और परिस्थितियों के खिलाफ लड़नी थी।
मेरे पास बिगड़ने के सारे बहाने और पूरी आजादी मौजूद थी, फिर भी मैंने खुद को एक कड़े अनुशासन में वापस लाया। मैंने अपनी ऊर्जा को भटकावों से समेटकर अपनी समस्याओं के 'प्रैक्टिकल' समाधान खोजने में लगा दिया। आज मैं जो मानसिक स्पष्टता महसूस करता हूँ, वह इसलिए है क्योंकि मैंने गलत को गहराई से अनुभव करने के बावजूद 'सही' को चुनना बेहतर समझा। मैंने हार मानकर उन भटकावों का गुलाम बनना स्वीकार नहीं किया, बल्कि लड़ना और जीतना चुना।
जवाबों की तलाश और सच तक पहुँचने की यात्रा
संघर्ष, प्रश्न, आत्म-खोज और वास्तविक समाधानों तक पहुँचने की कहानी।
हर दरवाज़ा खटखटाने के बाद...
"अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए मैंने हर मुमकिन दरवाजा खटखटाया। मैं विशेषज्ञों से मिला, सलाहकारों के पास गया, मंदिरों में गया, हर जगह गया जहाँ-जहाँ के लिए सुना, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटा।
समस्या यह थी कि कोई भी मेरी स्थिति की जटिलता को समझ ही नहीं पा रहा था। कोई सिर्फ मेरी शारीरिक बीमारियों का इलाज कर रहा था, तो कोई सिर्फ Stress की बातें कर रहा था।
5-6 क्रोनिक बीमारियाँ + गहरा डिप्रेशन + कुपोषण + पूरी तरह अनियंत्रित दिमाग + ऊपर से अकेलापन
—इन सबका जो एक साथ हमला मेरे ऊपर था, उसे समझना किसी भी सामान्य व्यक्ति या विशेषज्ञ की समझ से बाहर था। शायद ही कोई ऐसा हो जो इन सारी समस्याओं से एक साथ और इतने लंबे समय तक गुजरा हो।
कई लोग मेरी हालत को 'देख' तो पा रहे थे, पर उसे 'महसूस' नहीं कर पा रहे थे।
कोई भी और छोटे से छोटा, सरल से सरल काम भी मैं नहीं कर पाता था | हर छोटे से छोटे और सरल से सरल काम को करने में मुझे दूसरों के मुकाबले, अगर मैं पूरी ईमानदारी से बताऊँ तो 50 गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन परिणाम फिर भी बहुत कम मिलते थे |
वे प्रश्न जिनके उत्तर कहीं नहीं मिले
यहीं से मेरे मन में वे गहरे प्रश्न उठने शुरू हुए जिनके जवाब कहीं नहीं मिल रहे थे:
भगवान और अस्तित्व: क्या वास्तव में भगवान है? अगर है, तो वह मुझे इस नरक से क्यों नहीं निकालता? क्या यह सब पहले से तय है?
अंधविश्वास बनाम सत्य: क्या भाग्य जैसी कोई चीज होती है? क्या मंदिर, पूजा-पाठ या जादू-टोना में कोई शक्ति है, या ये सब सिर्फ डर का व्यापार हैं?
मन की गुत्थी: आत्मविश्वास और डर एक साथ कैसे रह सकते हैं? आध्यात्मिकता का व्यावहारिक जीवन में क्या उपयोग है?
मैंने केवल सुना नहीं — खुद पर प्रयोग किए
मैंने किसी की बातों पर यकीन नहीं किया। क्योंकि हर कोई आधी-अधूरी बातें बता रहा था। जिसको कुछ भी पता नहीं था वो भी ज्ञान देता था, और जो कोई कुछ जानता था वो मुझे समझ ही नहीं पाता था।
इस तरह किसी भी बाहरी व्यक्ति की कोई भी बात काम नहीं आई।
“क्या काम करता है और क्या नहीं?”
अब मैंने खुद इन सवालों को अपनी जिंदगी में उतारा और खुद से पूछा— 'क्या काम करता है और क्या नहीं?' और अपने एक्सपेरिमेंट करना शुरू किए।
इसलिए मुझे हर एक चीज को समझने और जानने में बहुत समय लगा। मैंने सच को चुना, ना कि जो मुझे सही लगता था उसको सही माना।
फिर मुझे एक के बाद एक उत्तर मिलने लगे और उनको मैंने अपनी जिंदगी में अप्लाई किया और उनके सकारात्मक परिणाम पाए। और मेरी जिंदगी की हर चीज पहले से बहुत ज्यादा सुधरी।
वास्तविक जीवन का अध्ययन
मैंने रिलेशनशिप की बारीकियों और उन रोजमर्रा की समस्याओं का अध्ययन किया जो हमारी मानसिक शांति छीन लेती हैं।
यह कोई किताबी ज्ञान या दूसरों से सुनी-सुनाई बातें नहीं थीं, यह मेरा अपना शोध था कि असल जिंदगी में 'क्या चीजें काम करती हैं और कौन सी नहीं'।
मैंने इन अनुभवों को न केवल समझा, बल्कि अपने जीवन की सबसे नकारात्मक परिस्थितियों में 'अप्लाई' (लागू) किया।
आज मेरे पास जो समाधान हैं, वे कोरी धारणाएं नहीं बल्कि वे सच हैं जिनके सकारात्मक परिणाम मैंने खुद हासिल किए हैं।
आज मैं जहाँ खड़ा हूँ...
"आज मैं जीवन के जिस पड़ाव पर खड़ा हूँ, वहाँ पहुँचने के लिए मैंने एक लंबा और संघर्षपूर्ण रास्ता तय किया है।
मेरी सबसे बड़ी ताकत यह है कि आज मेरे जीवन में जो कुछ भी घटित हो रहा है, मैं उसके पीछे के 'क्या' और 'क्यों' को बहुत गहराई से जानता हूँ।
यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि परिस्थितियाँ अब मेरे पक्ष में हैं; यह उस गहरी समझ का परिणाम है जो मैंने अपनी समस्याओं से लड़ते हुए विकसित की है।
अक्सर लोग केवल धारणाओं (Opinions) पर बात करते हैं, लेकिन मेरे पास जो है वह 'सच्चाई' है। यह दावा मैं इसलिए कर सकता हूँ क्योंकि मुझे अपनी मेहनत और प्रयोगों के ठोस और सकारात्मक परिणाम (Results) मिले हैं। मैं केवल भविष्य की बातें नहीं करता, बल्कि वर्तमान में उन बदलावों को जीता हूँ। मेरे जीवन की प्रयोगशाला में जो चीजें काम कर गईं, आज वे ही मेरी पहचान और मेरे आत्मविश्वास का आधार हैं।
मैंने यह जान लिया है कि समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर उसे सही तरीके से पहचाना जाए, तो उसका समाधान निश्चित है। आज मेरे भीतर वही स्थिरता और स्पष्टता है, जिसकी तलाश में मैं सालों तक भटका था। अब मेरा उद्देश्य केवल खुद को संभालना नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक ठोस उम्मीद बनना है जो जीवन की किसी भी उलझन में बंधे है , जीवन की कोई भी समस्या में हो | आप निश्चिन्त होकर मुझसे जुड़ सकते हैं |
“मुझे कोई नहीं समझ सकता”
शायद आपने पहले भी किसी से मदद मांगने की कोशिश की होगी और निराश हुए होंगे, जिससे आपका यह यकीन और पक्का हो गया होगा कि कोई भी आपकी स्थिति को समझने के लायक नहीं है। लोग अक्सर बिना गहराई जाने ऊपरी सलाह देने लगते हैं, जिससे समस्या सुलझने के बजाय समय के साथ और खराब होती जाती है।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि यहाँ आपकी हर समस्या का समाधान पूरी तरह प्रैक्टिकल (व्यावहारिक) तरीके से मिलेगा। मेरा उद्देश्य आपको केवल दिलासा देना नहीं, बल्कि आपकी स्थिति की जड़ तक पहुँचकर आपको 100% संतुष्टि प्रदान करना है। आप मुझ पर पूर्ण विश्वास कर सकते हैं, क्योंकि मैं आपको वही समाधान दूँगा जिन्हें मैंने खुद के जीवन के सबसे कठिन दौर में आजमाया और सफल पाया है।
आपको अपनी समस्याओं का 99.9% समाधान अवश्य मिलेगा, चाहे वे किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हों:
- रिलेशनशिप, प्यार, विश्वास, दोस्ती और धोखा।
- डर, आत्मविश्वास की कमी, गुस्सा, तनाव और डिप्रेशन।
- मानसिक शांति, संतोष, सुख-दुख और एकाग्रता की कमी।
- घर-परिवार की उलझनें, बच्चों या बुजुर्गों से संबंधित चिंताएँ।
- सफलता, असफलता, करियर और भविष्य का तनाव।
- आध्यात्मिकता (Spirituality), ध्यान और जीवन के गहरे प्रश्न।
जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर, किसी भी उम्र में, यदि आप अपनी समस्याओं का स्थायी हल चाहते हैं, तो आप बिना किसी संकोच के संपर्क कर सकते हैं। हम मिलकर उन पर बात करेंगे और एक नया रास्ता निकालेंगे।